रांची- नई दिल्ली गरीब रथ और राजधानी एक्सप्रेस के रूट में बदलाव, देखें अपडेट

1 min read

Ranchi: रांची से दिल्ली चलने वाली प्रमुख ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है. ये दो ट्रेन हैं रांची नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस और रांची नई दिल्ली गरीब रथ. रांची से नई दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस अलग अलग दिनों में गोमो होकर चलेगी. जबकि रांची नई दिल्ली गरीब रथ भी परिवर्तित मार्ग से चलेगी. पूर्व मध्य रेलवे की माने तो पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल में तीसरी लाइन के कमीशनिंग के लिए कोसिआरा, हैदर नगर और जपला स्टेशन के यार्ड में नॉन इंटरलाकिंग होगा. इसे लेकर ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है.

इन ट्रेनों का बदलेगा मार्ग

एक और आठ नवंबर को ट्रेन संख्या 20408 नई दिल्ली रांची राजधानी एक्सप्रेस डेहरी आन सोन, गया, गोमो व राजाबेड़ा होकर चलेगी.
दो और नौ नवंबर को ट्रेन संख्या 20407 रांची नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस राजाबेड़ा, गोमो, गया, डेहरी आन सोन होकर चलेगी.
27, 30 और 31 अक्टूबर और 03, 06, 07 और 10 नवंबर को ट्रेन संख्या 12877 रांची नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस गढ़वा रोड, चोपन व चुनार होकर चलेगी.
29 व 31 अक्टूबर और 02, 05, 07 व 09 नवंबर को ट्रेन संख्या 12878 नई दिल्ली रांची गरीब रथ एक्सप्रेस चुनार, चोपन और गढ़वा रोड होकर चलेगी.

आंशिक रूप से रद्द ट्रेनें

27 अक्टूबर से 10 नवंबर तक 03311 बरवाडीह डेहरी आन सोन पैसेंजर स्पेशल गढ़वा रोड से डेहरी आन सोन के बीच रद्द रहेगी.
27 अक्टूबर से 10 नवंबर तक 03312 डेहरी आन सोन बरवाडीह पैसेंजर स्पेशल डेहरी आन सोन से गढ़वा रोड के बीच रद्द रहेगी.
27 अक्टूबर से 10 नवंबर तक 03341 बरकाकाना डेहरी आन सोन पैसेंजर स्पेशल गढ़वा रोड से डेहरी आन सोन के बीच रद्द रहेगी.
27 अक्टूबर से 10 नवंबर तक 03342 डेहरी आन सोन बरकाकाना पैसेंजर स्पेशल डेहरी आन सोन से गढ़वा रोड के बीच रद्द रहेगी.

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours