सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप: हॉकी झारखंड ने हॉकी मध्यप्रदेश को पराजित कर जीता कांस्य पदक

Ranchi: 13 मार्च से पुणे (महाराष्ट्र) में आयोजित 14 वीं हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2024 में शनिवार को हॉकी झारखंड ने हॉकी मध्यप्रदेश को 2=0 गोल से पराजित कर दिया. साथ ही लगातार तीसरा वर्ष कांस्य पदक प्राप्त किया। झारखंड टीम की ओर से संगीता कुमारी और रोपनी कुमारी ने एक-एक गोल किया. झारखंड की कप्तान निक्की प्रधान को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. झारखंड टीम के कांस्य पदक जीतने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, महासचिव विजय शंकर सिंह, असरीता लकड़ा, रजनीश कुमार, माइकल लाल, ,जयंत केरकेट्टा, अशोक भगत, सुरजीत झा ,दशरथ महतो सहित हॉकी झारखंड ,खेलकूद विभाग झारखड़ सरकार , रांची रेलवे के प्रशांत मुखर्जी एवं पदाधिकारियों ने बधाई दी है.

यह थी झारखंड टीम
सोनल मिंज,अंशु लकड़ा.निक्की प्रधान.रोपनी कुमारी,रीमा बखला , पुनीता मिंज,सलीमा टेटे, दीप्ति टोप्पो.रेशमा सोरेंग, दीप्ति कुल्लू, महिमा टेटे. सुप्रिया मुंडू, संगीता कुमारी, दीपिका सोरेंग,. निक्की कुल्लू, रजनी केरकेट्टा, प्रमोदनी लकड़ा, किरण बड़ा

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours