हॉकी झारखंड की 10वीं वार्षिक आम सभा: रांची में सीनियर राज्य स्तरीय महिला- पुरुष हॉकी प्रतियोगिता, जमशेदपुर में जूनियर और सब जूनियर पुरुष हॉकी टूर्नामेंट का फैसला

1 min read

Ranchi: मोराबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह अंतर्राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम के सभागार में बुधवार को हॉकी झारखंड (Hockey Jharkhand) की 10वीं वार्षिक आम सभा हुई. इसकी अध्यक्षता हॉकी झारखंड के प्रमुख भोलानाथ सिंह ने की. बैठक में हॉकी झारखंड के कार्यकारणी समिति के सदस्य, सभी 24 जिले के अध्यक्ष, सचिव और एशिया हॉकी महासंघ के गुलाम गौस, हॉकी इंडिया के कोषाध्यक्ष शेखर जे मनोहरण, हॉकी इंडिया के  एक्सक्यूटिव डायरेक्टर कमांडर आरके श्रीवास्तव सहित अन्य भी शामिल हुए. यह हॉकी के खेल इतिहास में पहली बार था जब किसी भी खेल संघ के राज्य इकाई की वार्षिक आम सभा में पहली बार महादेश स्तर और राष्ट्रीय खेल महासंघ के पदाधिकारी भी शामिल हुए. वार्षिक आमसभा में विशेष रूप से पिछले वर्ष के बैठक की कार्यवाही की संपुष्टि के साथ-साथ विगत एक वर्ष के आय -व्यय का ब्योरा पेश किया गया. हॉकी के विकास के लिए किए गए कार्यों पर चर्चा हुई. आगामी वर्षों में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं पर भी चर्चा हुई. सर्व समिति से निर्णय लिया गया कि 2023-24 में सीनियर राज्य स्तरीय महिला पुरुष हॉकी प्रतियोगिता रांची में होगी. जूनियर और सब जूनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता जमशेदपुर में, सब जूनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता सिमडेगा में और जूनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन खूंटी में किया जाएगा. इस वर्ष 2022-23 की महिला सब जूनियर प्रतियोगिता सिमडेगा में खेली जायेगी. जूनियर महिलाओं की प्रतियोगिता खूंटी में करायी जायेगी.

इसे मिला अवार्ड

आम सभा के दौरान वर्ष 2022-23 का हॉकी झारखंड का बेस्ट जिला हॉकी संघ का अवार्ड लगातार तीसरे साल हॉकी सिमडेगा को दिया गया. इसके लिए हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी और हॉकी सिमडेगा के पदाधिकारियों को एशिया हॉकी महासंघ और हॉकी इंडिया के पदाधिकारियों ने शॉल ओढ़ाकर और बुके देकर सम्मानित किया. इस वर्ष के लिए बेस्ट कोच का अवार्ड हॉकी झारखंड पुरुष वर्ग में मनीष कुमार और महिला वर्ग में हिमांशु को दिया गया.

मौके पर भोलानाथ सिंह ने सभी जिला के अध्यक्ष साथियों को कहा कि वे अगले एक माह के अंदर अपने-अपने जिले का सोसाइटी एक्ट में निबंधन करा लें. अपना बैंक खाता खोल कर पासबुक और पैन कार्ड बनवा ले. साथ ही साथ अपने जिला में जिला स्तरीय सब जूनियर जूनियर और सीनियर जिला चैंपियनशिप का आयोजन करें. कमांडर आरके श्रीवास्तव जी ने कहा कि जिस जिले में सोसाइटी एक्ट के निबंधन के साथ-साथ बैंक खाता और पैन कार्ड रहेगा और वह जिला महिला, पुरुष दोनों वर्ग का सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन करेगा, उसे हॉकी इंडिया डायरेक्ट एक लाख रुपए का अनुदान देगा.  झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह ने विगत वर्षों की उपलब्धियां बतायीं. उन्होंने सभी जिला के अध्यक्ष, सचिवों से कहा कि वे अपने-अपने जिला में प्रतियोगिताओं का आयोजन जल्द से जल्द करें और उसकी सूचना हॉकी झारखंड को 15 दिनों के अंदर भेजें.

इसे भी पढ़ें – 

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours