11वीं राष्ट्रीय ओपन रेस वॉक चैंपियनशिप में झारखंड के रोशन ने जीता कांस्य पदक

1 min read

Bermo : भारतीय एथलेटिक्स संघ, नई दिल्ली एवं चंडीगढ़ एथलेटिक्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में 30 से 31 जनवरी तक चंडीगढ़ में आयोजित 11वीं राष्ट्रीय ओपन रेस वॉक चैम्पियनशिप में झारखंड के बोकारो स्थित भाटिया एथलेटिक्स एकेडमी के एथलीट रोशन कुमार ने अंडर 20 आयु वर्ग के 10 किलोमीटर रेस वॉक में 41.25 मिनट के समय के साथ मंगलवार को कांस्य पदक जीता. वहीं उत्तराखंड के हिमांशु एवं आदित्य नेगी क्रमशः प्रथम एवं दूसरे स्थान पर रहे. इस उपलब्धि पर खेल निदेशक डॉ सुशांत गौरव, झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष डॉ मधुकांत पाठक, सचिव सीडी सिंह, एसके पांडेय, डॉ प्रभात शंकर, कोच बिनोद कुमार सिंह, आलोक मिश्रा, आशीष झा, सुखैर भगत, फादर रामू, राकेश सिंह, बरूण कुमार, किरण रानी साहू, संजय त्रिपाठी, रविंद्र मुर्मू, बंधन टोप्पो, सिकंदर महतो, सरोज कुमार, अजीत साहू, अजय नायक, रणवीर सिंह, प्रभाकर वर्मा, सिकंदर महतो, अरविंद कुमार, अशोक कुमार, कोच योगेश यादव, रोशन के कोच आशु भटिया, शैलेश शर्मा, प्रभात रंजन तिवारी, शशांक भूषण सिंह समेत संघ के पदाधिकारियों ने बधाई दी.

इसे भी पढ़ें – 

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours