13वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2023: गोवा को 3-0 से परास्त कर क्वार्टर फाइनल में पहुंचा झारखंड

Ranchi: 17 नवंबर से चेन्नई (तमिलनाडु) में आयोजित 13वीं हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2023 में झारखंड पुरुष हॉकी टीम ने गुरुवार को  अपने तीसरे मैच में हॉकी गोवा को 3=0गोल से पराजित कर दिया. इसके साथ ही लगातार तीन जीत के साथ झारखंड क्वार्टर फ़ाइनल में पहुंच गया.

इससे पूर्व अपने पहले मैच में हॉकी झारखंड ने हॉकी आंध्र प्रदेश को 10=03 से और हॉकी चंडीगढ़ को 2=0 से पराजित किया था. गोवा के साथ खेले गए मैच में झारखंड टीम और से डेनिस केरकेट्टा ने एक और नोएल टोपनो ने दो गोल किए. झारखंड टीम की लगातार तीसरी जीत और क्वार्टर फाइनल में पहुंचने पर हॉकी झारखंड और खेल विभाग के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है.

इसे भी पढ़ें: 

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours