22-24 फरवरी तक रांची में फेडरेशन कप वुशु चैंपियनशिप, सीनियर नेशनल वीमेंस वुशु लीग का भी होगा आयोजन

1 min read

Ranchi : रांची में 22-24 फरवरी तक सातवीं फेडरेशन कप वुशु चैंपियनशिप का आयोजन किया जायेगा. ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम, खेलगांव में आयोजित होनेवाले इस आयोजन में देश भर से 29 राज्यों की टीम शामिल होगी. झारखंड वुशु संघ के शिवेंद्र दुबे और उदय साहू ने इस संबंध में शनिवार को होटल सिटी पैलेस में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया को बताया कि झारखंड वुशु संघ और वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सहयोग से इस प्रतियोगिता का आयोजन होना है. खेल विभाग, झारखंड की भी मदद मिलेगी. प्रतियोगिता में करीब 800 प्लेयर्स और ऑफिशयल भाग लेंगे.

शिवेंद्र दुबे के मुताबिक स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सहयोग से रांची में 24-27 फरवरी तक खेलो इंडिया सीनियर नेशनल वीमेंस वुशु लीग का भी आयोजन होगा. भारत सरकार की खास पहल पर पिछले वर्ष 2023 से इसे शुरू किया गया है. इस वर्ष रांची में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में करीब 256 महिला खिलाड़ी भाग लेंगी. देश भर की चयनित महिला वुशु खिलाड़ियों को इसमें अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा. 12 लाख रुपये की इनामी राशि रखी गई है. विनर प्लेयर्स के खाते में ये राशि दी जायेगी.

इसे भी पढ़ें – 

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours