37वां राष्ट्रीय खेल: झारखंड के राणा प्रताप को ब्रेथ स्ट्रोक में रजत, हर्डल्स में सपना को मिला कांस्य पदक

1 min read

Ranchi : भारतीय ओलंपिक संघ, नई दिल्ली एवम गोवा सरकार द्वारा 25 अक्टूबर से गोवा के विभिन्न शहरों में आयोजित 37वें राष्ट्रीय खेल में सोमवार को झारखंड के खिलाड़ियों ने चमकदार प्रदर्शन किया. झारखंड दल को सोमवार को दो पदक मिले. राणा प्रताप सिंह को 200 मीटर ब्रेथ स्ट्रोक में रजत पदक मिला जबकि सपना को 100मी.हर्डल्स में कांस्य पदक हासिल हुआ. इसके अलावा झारखंड एथलेटिक्स, महिला हॉकी, तैराकी, रॉल बॉल, तीरंदाजी के खिलाड़ियों ने भी चमकदार प्रदर्शन किया.

इन खेलों में ऐसा रहा प्रदर्शन

महिला हॉकी

झारखंड महिला टीम ने अपने लीग मैच में गोवा को 4-0 से पराजित किया.

(अलबेला रानी टोप्पो,अल्का डुंगडुंग के 1- 1,निशा मिंज 2 गोल)

एथलेटिक्स

सुप्रिति कच्छप 10000 मीटर फाइनल में 6वें एवम बसंती कुमारी 9 वें स्थान पर रही.

रॉल बॉल

झारखंड पुरुष टीम ने अपने पहले लीग मैच में केरल को 5-4 से पराजित किया.

(श्रीकांत साहू -2, सुब्रत गोराई- 1,मुकेश मुखी-1, दिव्यम मंडल -1 गोल)

रॉल बॉल

झारखंड महिला टीम ने गोवा को 8- 3 से पराजित किया.

(लवली कुमारी-3, उजमा खानाम -2, ईशा सोनकर -2, रायमुनी जमुदा -1 गोल)

तीरंदाजी

इंडियन राउंड पुरूष तीरंदाजी

अन्तिम 32 में पहुंचे-चितरंजन टुडू, योगेंद्र हेस्सा, गुणा राम पूर्ति

इंडियन राउंड महिला तीरंदाजी

अन्तिम 32 में पहुंची- वर्षा खलखो, आरती कुमारी, चांद मुनी, कुंकल

पदक के लिए मंगलवार से होगा मुकाबला

झारखंड के खिलाडियों की उपलब्धि पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन,  खेल मंत्री हफीजुल हसन, खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक सुशांत गौरव, झारखंड ओलंपिक संघ अध्यक्ष आर.के.आनंद,जे.ओ.ए के कार्यकारी अध्यक्ष शेखर बोस, महासचिव डॉ मधुकांत पाठक, हॉकी इण्डिया के भोला नाथ सिंह, चीफ द मिशन शिवेंन्द्र दुबे, डिप्टी चीफ द मिशन  हरभजन सिंह,बिपीन सिंह, कांटिजेंट असिस्टेंट अरविंद कुमार, योगेश प्र.यादव , झारखंड तैराकी संघ के सचिव उपेंद्र तिवारी, शैलेन्द्र तिवारी, कोच पप्पू सिंह,झारखंड हॉकी के  महासचिव विजय शंकर सिंह, हॉकी टीम की कोच सुमराय टेटे, मैनेजर – हिमांशु कुमावत , झारखंड रॉल बॉल के अध्यक्ष  मनोज यादव, संतोष यादव, झारखंड एथलेटिक्स संघ के महासचिव सी.डी.सिंह, कोच आशू भाटिया, प्रभात रंजन तिवारी समेत विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारीयों एवम खेल विभाग के अधिकारियों ने बधाई दी है.

ज्ञातव्य हो कि देश के 28 राज्यों एवम 08 केंद्र शासित राज्यों के 43 खेलों में कुल 10000 से अधिक खिलाडियों एवम अधिकारियों का दल इस राष्ट्रीय खेल महापर्व में भाग ले रहा है. खेल कूद एवम युवा कार्य  निदेशालय,झारखंड,रांची के सहयोग से एवम झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के  तत्वावधान में 25 खेलों में 351 सदस्यीय खिलाड़ियों एवम अधिकारियों का दल इस प्रतियोगिता में भाग ले रहा है. अबतक इस प्रतियोगिता में झारखंड ने 01रजत, 02कांस्य पदक जीता है.

इसे भी पढ़ें – 

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours