67वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स के कुश्ती खेल प्रतियोगिता 2023: झारखंड की झोली में एक और कांस्य पदक

1 min read

Ranchi: 26 दिसंबर से दिल्ली में आयोजित 67वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स में कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को भी झारखंड के पहलवानों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा. रिया कुमारी ने (बालिका वर्ग, 53kg भार वर्ग) एक कांस्य पदक झारखंड की झोली में डाला. इसके साथ ही अबतक इस कुश्ती प्रतियोगिता में झारखंड के पहलवानों ने कुल दो कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है. मंगलवार को राहुल कुमार ने झारखंड के लिए कांस्य पदक जीता था।.

इसे भी पढ़ें: 

झारखंड के पहलवानों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर शिक्षा सचिव के रवि कुमार (IAS), झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष जीशान कमर, शिक्षा परियोजना निदेशक किरण कुमारी पासी, कुश्ती संघ के रजनीश कुमार, कोषाध्यक्ष बबलू कुमार, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी JEPC धीरसेन ए सोरेंग, सीनियर खिलाड़ी-मधु तिर्की ने एवं खेल विभाग, झारखंड के पदाधिकारियों ने भी शुभकामनाएं दी हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours