FIH हॉकी ओलंपिक क्वालिफायर 2024: रांची में भारत सहित आठ देशों की टीम लेगी भाग

Ranchi: झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन के बाद रांची में अब दूसरी अंतर्राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता FIH महिला हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर 2024,रांची की तैयारी जोरों पर है. इस प्रतियोगिता में भारत सहित कुल 08 देशों इटली, चीली, जापान, चेक रिपब्लिक, जर्मनी और यूनाइटेड स्टेट्स अमेरिका की टीम भाग लेगी.

यह प्रतियोगिता अगले महीने यानी नए वर्ष में 13 से 19 जनवरी 2024 तक मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, मोराबादी (रांची) में आयोजित होगी. इसका पोस्टर वैगरह भी बनकर तैयार है. इस प्रतियोगिता से कुल तीन देशों की टीम पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करेंगी.

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours