Ramgarh : चिकोर में बिरसा मुंडा की प्रतिमा का हुआ अनावरण

1 min read

Ramgarh : पतरातू प्रखंड क्षेत्र के चिकोर में बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण समारोह का आयोजन किया गया. उक्त कार्यक्रम में बतौर सम्मानित अतिथि स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद मौजूद रहीं. कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा के वंशज भी शामिल हुए. मुख्य अतिथि के रूप में आदिवासी जन परिषद के अध्यक्ष प्रेम शाही मुंडा मौजूद रहे. कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा से हुई जहां लगभग 3000 महिलाओं कलश धारण किया एवं दोमुहान नदी से जल उठाया. इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि धरती आबा बिरसा मुंडा ने भारत की आजादी में अपना सर्वोच्च न्योछावर दिया, हम सभी को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के पथ पर चल कर झारखंड को देश में आदर्श राज्य में स्थापित करने का कार्य करने की दिशा में आगे बढ़ाना है. विधायक ने कहा कि यह काफी गर्व का विषय है कि हमारे विधानसभा क्षेत्र में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में बिरसा मुंडा के वंशज पधारे हैं एवं एकता का संदेश दे रहे हैं.

इसे भी पढ़ें – 

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours