Ranchi: अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटि के कार्य समिति के सदस्य एवं झारखंड के प्रभारी अविनाश पांडे के अनुमोदन के उपरांत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने 17 सदस्यीय प्रवक्ताओं का मनोनयन किया है. इसमें सतीश पाल मुंजनी को चेयरमैन बनाया गया है. प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने लिस्ट में शामिल लोगों की जानकारी देते बताया कि इसमें प्रवक्ता के तौर पर
आभा सिन्हा, कमल ठाकुर,
निरंजन पासवान, श्यामल सिंह (दुमका),
डाॅ0 संजय सिंह, जगदीश साहू, शमशेर आलम (धनबाद) को शामिल किया है। साथ ही
राजेन्द्र दास (देवघर),
शान्तनू मिश्रा (रामगढ़),
रियाजुल अंसारी (रामगढ़),
सोनल शांती उर्फ रिंकू तिवारी,
खुर्शीद हसन रूमी,
जे़बा खान, डाॅ बिरसा उराॅंव,
शकील अहमद अंसारी (बोकारो),
कृत्तिका त्रिपाठी, ऋषिकेश सिंह को भी शामिल किया गया है.
कांग्रेस ने जारी की 17 सदस्यों की प्रवक्ताओं की लिस्ट, सतीश पाल मुंजनी बनाए गए चेयरमैन
![](https://khabartak.com/wp-content/files/2024/03/WhatsApp-Image-2023-12-23-at-7.54.05-PM-390x220-1.jpeg)
+ There are no comments
Add yours