Koderma: केंद्र सरकार में संयुक्त सचिव कमल किशोर सोन ने शुक्रवार को कोडरमा जिला का भ्रमण किया. इस क्रम में उन्होंने जल शक्ति अभियान (कैच द रेन) 2023 अभियान के तहत जयनगर प्रखंड के पंचायत पिपचो में अमृत सरोवर (मरडीहा आहार का जीर्णोद्धार) का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने तालाब में जल की क्षमता की जानकारी ली. उन्होंने मरकच्चो प्रखंड के अरकोशा पंचायत में मनरेगा पार्क का निरीक्षण किया गया. संयुक्त सचिव ने नारियल फोड़कर मुर्गी पालन हेतु शेड निर्माण का उद्घाटन किया. संयुक्त सचिव के साथ उपायुक्त, उप विकास आयुक्त, वन प्रमंडल पदाधिकारी व अनुमंडल पदाधिकारी ने पौधारोपण किया. संयुक्त सचिव, मिनिस्ट्री आफ लेबर एंड इम्प्लॉइमेंट, भारत सरकार ने अरकोशा गांव के ग्रामीण के साथ बातचीत की. ग्रामीणों ने गांव में बागवानी करने और अपने आजीविका के स्रोत के लिए कर रहे कार्यों की जानकारी दी. अरकोशा गांव के लाभुक कंचन देवी को मुर्गी पालन और लाभुक वर्षा देवी को चूड़ी बनाने को लेकर मुद्रा लोन के तहत राशि प्रदान किया गया. अतिरिक्त अमृत सरोवर के तहत बनाये गये तालाब की जानकारी ली. मौके पर उपायुक्त मेघा भारद्वाज, वन प्रमंडल पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त ऋतुराज, अनुमंडल पदाधिकारी संदीप कुमार मीणा, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी व अन्य मौजूद रहे.
कोडरमा पहुंचे संयुक्त सचिव केके सोन, जयनगर, मरकच्चो व डोमचांच के अमृत सरोवर, मनरेगा पार्क का जायजा लिया
Posted on by AI Reporter

1 min read
You May Also Like
लूटपाट के इरादे से पिस्तौल व गोली लेकर घूम रहे दो अपराधी गिरफ्तार
December 10, 2023
पूर्व मंत्री गोवर्धन नायक को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई
December 10, 2023
+ There are no comments
Add yours