छठ महापर्व पर गोरखपुर, लहेरियासराय के लिए स्पेशल ट्रेन

Ranchi : छठ महापर्व को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेलवे ने गोरखपुर और लहेरिया सराय के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है. इस आधार पर ट्रेन संख्या 08025/08026 हटिया – गोरखपुर – हटिया छठ स्पेशल ट्रेन चलायी जायेगी.

ट्रेन संख्या 08025 हटिया – गोरखपुर छठ स्पेशल 10 नवंबर और 17 नवंबर को हटिया से चलेगी (केवल दो  ट्रिप)। ट्रेन का हटिया प्रस्थान 23:45 बजे , रांची आगमन 00:05 बजे  प्रस्थान 00:15 बजे, मुरी आगमन 01:20 बजे प्रस्थान 01:22 बजे, बरकाकाना आगमन 02:50 बजे प्रस्थान 03:00 बजे, डाल्टनगंज आगमन 05:35 बजे प्रस्थान 05:37 बजे, सासाराम आगमन 08:28 बजे प्रस्थान 08:30 बजे,  पंडित दिन दयाल उपाध्याय आगमन 10:20 बजे प्रस्थान 10:30 बजे, बनारस आगमन 11:50 बजे प्रस्थान 12:00 बजे एवं गोरखपुर आगमन 17:20 बजे होगा.

ट्रेन संख्या 08026 गोरखपुर – हटिया छठ स्पेशल 11 और 18 नवंबर को गोरखपुर से चलेगी (केवल दो  ट्रिप).               ट्रेन का गोरखपुर प्रस्थान 19:30 बजे, बनारस आगमन 00:20 बजे प्रस्थान 00:50 बजे, पंडित दिन दयाल उपाध्याय आगमन 02:10 बजे प्रस्थान 02:20 बजे, सासाराम आगमन 03:20 बजे प्रस्थान 03:22 बजे, डाल्टनगंज आगमन 05:55 बजे प्रस्थान 05:57 बजे, बरकाकाना आगमन 08:25 बजे प्रस्थान 08:35 बजे,  मुरी आगमन 09:38 बजे  प्रस्थान 09:40 बजे, रांची आगमन 11:20 बजे प्रस्थान 11:30 बजे एवं हटिया आगमन 11:50 बजे होगा.

इन ट्रेनों में एसएलआरडी के 02 कोच,  सामान्य श्रेणी के 10 कोच, वातानुकूलित 3-टियर का 01 कोच एवं  द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 11 कोच, कुल 24 कोच होंगे.

रांची -लहरिया सराय– रांची छठ स्पेशल ट्रेन

यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 08626/08625 रांची – लहरिया सराय – रांची छठ स्पेशल ट्रेन चलायी जाएगी.

ट्रेन संख्या 08626 रांची – लहरिया सराय छठ स्पेशल 9 नवंबर और 16 नवंबर को हटिया से चलेगी (केवल दो  ट्रिप).

ट्रेन का रांची प्रस्थान 23:00 बजे, मुरी  आगमन 00:15 बजे प्रस्थान 00:20 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 01:40 बजे, प्रस्थान 01:50 बजे, चंदपुरा आगमन 02:25 बजे प्रस्थान 02:27 बजे, धनबाद आगमन 03:45 बजे, प्रस्थान 03:50 बजे,  चित्तरंजन आगमन 05:12 बजे प्रस्थान 05:14 बजे, मधुपुर आगमन 06:11 बजे प्रस्थान 06:13 बजे, जसीडीह आगमन 06:49 बजे प्रस्थान 06:51 बजे, झाझा आगमन 08:15 बजे, प्रस्थान 08:20 बजे, किउल आगमन 09:02 बजे प्रस्थान 09:04 बजे, बरौनी आगमन 10:40 बजे प्रस्थान 10:50 बजे, समस्तीपुर आगमन 12:20 बजे प्रस्थान 12:25 बजे एवं लहरिया सराय आगमन 13:25 बजे होगा.

ट्रेन संख्या 08625 लहरिया सराय– रांची छठ स्पेशल 20 और 17 नवंबर को लहरिया सराय से चलेगी (केवल दो ट्रिप)। ट्रेन का लहरिया सराय प्रस्थान 15:30 बजे, समस्तीपुर आगमन 16:15 बजे  प्रस्थान 16:20 बजे, बरौनी आगमन 17:05 बजे प्रस्थान 17:15, किउल आगमन 18:30 बजे प्रस्थान 18:55 बजे , झाझा आगमन 19:45 बजे प्रस्थान 19:50 बजे , जसीडीह आगमन 20:25 बजे प्रस्थान 20:28 बजे , मधुपुर आगमन 20:53 बजे प्रस्थान 20:55 बजे , चितरंजन आगमन 21:35 बजे प्रस्थान 21:37 बजे , धनबाद आगमन 23:35 बजे, प्रस्थान 23:40 बजे , चंदपुरा आगमन 00:45 बजे प्रस्थान 00:47 बजे , बोकारो स्टील सिटी आगमन 01:15 बजे प्रस्थान 01:20 बजे , मुरी  आगमन 02:15 बजे प्रस्थान 02:17 बजे एवं रांची आगमन  03:40 बजे होगा. इन ट्रेनों में एसएलआरडी के 02 कोच,  सामान्य श्रेणी के 10 कोच, वातानुकूलित 3-टियर का 01 कोच एवं  द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 11 कोच, कुल 24 कोच होंगे.

इसे भी पढ़ें – 

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours