जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य झारखंड की रोपनी कुमारी को मिला रेलवे में नौकरी का ऑफर

Ranchi: दक्षिण पूर्व रेलवे, रांची (SER) अब नई हॉकी खिलाड़ी और जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य झारखंड की रोपनी कुमारी को अपने यहाँ नौकरी का ऑफर किया है. रोपनी अभी जूनियर वर्ल्ड कप के लिए बेंगलुरु में चल रहे भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप में शामिल है. उन्हें दक्षिण पूर्व रेलवे रांची में नौकरी का ऑफर दिया है.

हॉकी झारखंड के मनोज कोनबेगी ने इसे प्रशंसनीय बताया है और कहा कि यह किसी भी खिलाड़ी के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है. इससे उनका मनोबल बढ़ेगा. किसी बड़े प्रतियोगिता हॉकी कैंप से पहले इस तरह का ऑफर आने से खिलाड़ी को अपने भविष्य के लिए निश्चितता दिखती है. काफी मनोबल बढ़ता है. इसका जरूर लाभ मिलेगा.

इसके लिए वे हॉकी झारखंड की ओर से रांची रेलवे के डीआरएम एवं अन्य पदाधिकारियों को धन्यवाद देते हैं. विगत चार-पांच वर्षों में झारखंड के आधा दर्जन से अधिक महिला हॉकी खिलाड़ियों को रांची रेलवे की ओर से नौकरी दी गई है.

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours