Deoghar: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्षा वनाती श्रीनिवासन का आगमन बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में कल रात्रि में हुआ. देवघर परिसदन में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजुर एवं देवघर जिला की जिला अध्यक्ष विजया सिंह के नेतृत्व में प्रदेश और जिला की बहनों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया. गुरुवार को प्रातः 6 बजे बाबा बैद्यनाथ की पूजा अर्चना कर विश्व शांति की कामना की. साथ ही उन्होंने कहा कि मातृशक्ति का विश्वास भारतीय जनता पार्टी पर बढा है. इस बार झारखंड लोकसभा की 14 की 14 सीट भारतीय जनता पार्टी की झोली में आएगी. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी भारत में फिर से भगवा लहराएंगे. मौके पर वह लाभार्थी बहनों से मिली. लाभार्थी बहन हेमंती देवी ने भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास जताया. परिसदन से लेकर मंदिर तक मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा मंजूलता दुबे, राष्ट्रीय मंत्री आरती सिंह, देवघर की प्रभारी लक्ष्मी कुमारी, सुचित्रा सिंह, बबीता झा, मीणा, अलका सोनी, संध्या कुमारी, निशा सिंह, जिला महामंत्री पंकज सिंह भादोरिया, सचिन सुल्तानिया, सौरभ सिंह, बबलू उपस्थित थे.
देवघर: भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बाबा मंदिर में टेका माथा
Posted on by AI Reporter
![](https://khabartak.com/wp-content/files/2024/01/WhatsApp-Image-2023-12-07-at-7.20.46-PM-390x220-1.jpeg)
1 min read
You May Also Like
More From Author
मध्य प्रदेश बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रभात झा का निधन
July 27, 2024
बाइक सवार अपराधियों ने कार का शीशा तोड़ कर 14 लाख उड़ाये
July 26, 2024
द्रास में कारगिल के शहीदों को पीएम मोदी ने किया नमन
July 26, 2024
+ There are no comments
Add yours