महेंद्र सिंह धौनी, सलीमा टेटे को मिलेगा जयपाल सिंह मुंडा खेल रत्न, हरेंद्र सिंह, आशू भाटिया को गुरु सिल्वानुस डुंगडुंग पुरस्कार

Ranchi: उम्मीद फाउंडेशन की ओर से टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन और रांची के फेमस क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी को जयपाल सिंह मुंडा खेल रत्न पुरस्कार देगा. फाउंडेशन के प्रमुख रितेश उरांव ने रविवार को मोरहाबादी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की. बताया कि 3 जनवरी 2024 को राज्य के विख्यात आंदोलनकारी और उत्कृष्ट प्लेयर रहे जयपाल सिंह मुंडा के सम्मान में पुरस्कार समारोह का आयोजन होगा. इसमें विभिन्न खेलों से जुड़े खिलाड़ियों, कोचों और खेल को प्रोत्साहित करने वाली संस्थाओं को भी सम्मानित किया जायेगा. कार्यक्रम महासचिव निरंजन भारती ने जानकारी देते कहा कि सीएमपीडीआई के मयूरी सभागार में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में इस वर्ष 6 कैटेगरी में खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाना है. इनमें जयपाल सिंह मुंडा खेल रत्न, जयपाल सिंह मुंडा पुरस्कार, गुरु सिल्वानुस डुंगडुंग पुरस्कार, गुरु द्रोणाचार्य पुरस्कार, भगवान बिरसा मुंडा साहसिक पुरस्कार और झारखंड खेल रत्न पुरस्कार भी शामिल हैं.

इन्हें मिलेगा जयपाल सिंह मुंडा खेल रत्न पुरस्कार

उम्मीद फाउंडेशन के मुताबिक जयपाल सिंह मुंडा खेल रत्न पुरस्कार 2023 के लिए 25 नाम तय किये गये हैं. इनमें एम एस धोनी सहित सलीमा टेटे, संगीता कुमारी, निक्की प्रधान, गोल्डी मिश्रा, दीप्ति कुमारी, विजय हांसदा, आशा किरण बारला, फ्लोरेंस बारला, सुनील बहादुर, कृष्णा खलखो, अमिषा उरांव सहित अन्य खिलाड़ी शामिल हैं,

जयपाल सिंह मुंडा पुरस्कार के लिए अलग अलग खेलों से 28 नाम चयनित किए गये हैं. इनमें रूपा रानी तिर्की, गुरु चरण बेसरा, निशांत तिर्की, आकाश उरांव, गीता कुमारी, लवली कुमारी, सुशांत उरांव, विकास उरांव, अंजू टुडू सहित अन्य प्लेयर्स हैं.

गुरु सिल्वानुस डुंगडूंग पुरस्कार पाने वालों की लिस्ट में 10 कोच शामिल हैं. इनमें हरेंद्र कुमार सिंह, चंद्रेश्वर साहू, दीपक गोप, आनंद गोप, एडम होरो, ज्योति साहू, आशू भाटिया सहित अन्य भी हैं. गुरु द्रोणाचार्य अवार्ड (लाइफ टाइम अचिवमेंट) के लिए अलग अलग खेलों के 9 कोचों को चुना गया है. इनमें मधुकांत पाठक, जयदीप सरकार, बीएस राव, पूर्णिमा महतो, रिजवान अली, चंचल भट्टाचार्य, प्रतिमा बरवा सहित अन्य हैं. झारखंड खेल प्रोत्साहन पुरस्कार में राज्यभर के 11 खेल प्रशिक्षण संस्थानों को शामिल किया गया है. इनमें जेएसएसपीएस, बिरसा मुंडा फुटबॉल एकेडमी सिल्ली, मोगिया नेशनल वॉलीबॉल एकेडमी और अन्य भी हैं. भगवान बिरसा मुंडा साहसिक पुरस्कार के लिए पत्रकार प्रतीक सिंह का नाम फाइनल हुआ है.

इसे भी पढ़ें: 

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours