रांची के बुंडू में 7 नवंबर से शहीद रमेश सिंह मुंडा स्मारक खेल महोत्सव, तमाड़ विधानसभा क्षेत्र के खिलाड़ी लेंगे भाग

1 min read

Bundu: अनुमंडल क्षेत्र में तमाड़ विधायक विकास कुमार मुंडा के द्वारा अपने पिता सह राज्य के पूर्व कल्याण मंत्री रहे शहीद रमेश सिंह मुंडा की याद में पांच दिवसीय खेल महोत्सव का आयोजन सात नवंबर से प्रारंभ कराएगी. विधानसभा स्तरीय खेल प्रतियोगिता का फाइनल शहीद रमेश सिंह मुंडा की जयंती 11 नवंबर को होगा और सभी विजेता और सांस्कृतिक टीमों को 11 नवंबर को ही पुरस्कृत किए जाएंगे.

इस खेल महोत्सव में प्रतियोगिता के अंतर्गत फुटबॉल, क्रिकेट,बैडमिंटन, हॉकी, कैरम,वॉलीबॉल,चेस आदि कई खेलों का आयोजन किया गया है। सभी खेलों का संरक्षक तमाड़ विधायक विकास कुमार मुंडा होंगे. खेल प्रमुख सजल कुंडू, प्रो राजीव लोचन महतो, तमाड़ प्रखण्ड प्रभारी ऋषिकेश महतो, मृत्युंजय महतो, बुंडू प्रखण्ड प्रभारी हर्षवर्धन शर्मा, कालेश्वर मुंडा,अड़की प्रखंड प्रभारी मनोज मंडल, फुटबॉल खेल प्रभारी जशपाल कुमार होंगे.

खेल संचालक के लिए संरक्षक विकास कुमार मुंडा, खेल प्रमुख सजल कुंडू, प्रोफेसर राजीव लोचन महतो, तमाड़ प्रखंड प्रभारी ऋषिकेश महतो, मृत्युंजय महतो, बुंडू प्रखंड प्रभारी हर्षवर्धन शर्मा, कालेश्वर मुंडा, अड़की प्रखंड प्रभारी मनोज मंडल,चंद्र सहाय शोले,फुटबॉल खेल प्रभारी यशपाल कुमार,क्रिकेट के लिए नीरज पाठक, वॉलीबॉल के लिए संतोष कुमार मुंडा बैडमिंटन के लिए एहसान अंसारी, हॉकी के लिए मनोज मंडल, कैरम के लिए संतोष महतो, चेस के लिए सजल कुंडू को प्रभारी बनाया गया है. प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ियों का पंजीयन किया जा रहा है.

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours