Ranchi: मेजबान रांची सहित समूचा झारखंड वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप की खुमारी में डूबने को तैयार है। 27 अक्टूबर से रांची में इस हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन होना है। इसके लिए रविवार को जापान की टीम रांची पहुंच गई। इस दौरान ढोल नगाड़ा से पूरा एयरपोर्ट गूंज उठा। इस दौरान जापान की सभी खिलाड़ियों को हॉकी झारखंड के पदाधिकारियों द्वारा झारखंडी गमछा व फूल का माला पहनाकर स्वागत किया गया।जापान की टीम के आगमन को देखते एयरपोर्ट पर सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था थी। सिटी एसपी राज कुमार मेहता खुद सुरक्षा की कमान संभाले हुए थे। इस दौरान हटिया डीएसपी राजा मित्रा, डोरण्डा थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत, एयरपोर्ट थाना प्रभारी आनंद ने भी सुरक्षा की कमान संभाली। मौके पर हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे। रविवार की रात मेजबान भारत की भी टीम आएगी, 23 अक्टूबर को कोरिया, 24 अक्टूबर को मलेशिया और 25 अक्टूबर को चीन और थाइलैंड की टीम पहुंचेगी। अब ओलंपियन से सजी टीमों के प्लेयर्स के हाथों हॉकी का जादू 27 अक्टूबर से देखने को खेल प्रेमी बेकरार हैं.
वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप 2023: ओलंपियन प्लेयर्स के हाथों हॉकी का जादू देखने को रांची तैयार, पहुंची जापान की टीम
Posted on by AI Reporter

1 min read
+ There are no comments
Add yours