सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिपः आंध्र प्रदेश को 13-0 से परास्त कर जीत के साथ झारखंड ने की शुरुआत

1 min read

Ranchi : 13 मार्च से पुणे (महाराष्ट्र) में 14वीं हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2024 के मैच शुरू हो गये. 23 मार्च तक आयोजित होने वाले इस मैच में पहले दिन बुधवार को हॉकी झारखंड ने आंध्र प्रदेश की टीम को 13-0 से परास्त कर अपने अभियान की शुरूआत की. झारखंड की ओर से संगीता कुमारी ने 4, दीपिका सोरेंग और दीप्ति कुल्लू ने 2-2 गोल किए. सलीमा टेटे, रजनी केरकेट्टा, निक्की कुल्लू औऱ अन्य ने भी 1-1 गोल किए. दीपिका सोरेंग को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला. झारखंड टीम में सोनल मिंज, अंशु लकड़ा, निक्की प्रधान, सलीमा टेटे, पुनीता मिंज, दीप्ति टोप्पो, रेशमा सोरेंग, दीप्ति कुल्लू, महिमा टेटे, सुप्रिया मुंडू, संगीता कुमारी, दीपिका सोरेंग, निक्की कुल्लू, रजनी केरकेट्टा, प्रमोदनी लकड़ा, किरण बाड़ा जैसे प्लेयर शामिल थीं. टीम के साथ कोच सुमराय टेटे, सहायक कोच रेणुका सोरेंग और मैनेजर के तौर पर मनोज कोनबेगी भी जुड़े हैं. टीम की पहली जीत पर हॉकी झारखंड के प्रमुख भोलानाथ सिंह, महासचिव विजय शंकर सिंह समेत अन्य ने बधाई दी है. अब गुरुवार को झारखंड टीम का मैच यूपी से होगा.

इसे भी पढ़ें – 

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours