सांसदों के निलंबन मामले में इंडिया गठबंधन का विरोध प्रदर्शन, मधु कोड़ा ने कहा – भाजपा की जनविरोधी नीतियों व तानाशाही के खिलाफ हम सभी एकजुट 

1 min read

Chakradharpur: चाईबासा में शुक्रवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास की अध्यक्षता में सदर अनुमंडल कार्यालय के समक्ष इंडिया “इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायन्स” के विभिन्न दलों ने केन्द्र की तानाशाही मोदी सरकार द्वारा 142 सांसदों की निलंबन एवं लोकतंत्र को बेहरमी से खत्म करने के खिलाफ सामुहिक केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताते हुए जमकर नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया. इस दौरान मौके पर उपस्थित पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्ष के सवालों से बचने के लिए सांसदों को सदन से बाहर किया गया. उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन आज देशभर में इस तानाशाही के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रही है, जिससे देश के लोगों को भी भाजपा के असली चहरे को जान सकें.पूर्व सीएम ने आगे कहा कि देश मे इंडिया गठबंधन पूरी मजबूती के साथ भाजपा की जनविरोधी नीतियों व तानाशाही के खिलाफ एकजुट है, भाजपा के कुशासन से लोग परेशान हो गए है.

धरना प्रदर्शन का संचालन जिला कांग्रेस प्रवक्ता जितेन्द्र नाथ ओझा और धन्यवाद ज्ञापन जिला बीस सूत्री सदस्य त्रिशानु राय ने किया ।
धरना प्रदर्शन को कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास , राजद जिलाध्यक्ष आफताब आलम , महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीतिमा बारी , झामुमो जिला उपाध्यक्ष इकबाल अहमद , राहुल आदित्य , कांग्रेस जिला महासचिव राजकुमार रजक , कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां , सेवादल मुख्य संगठक लक्ष्मण हांसदा , झामुमो छात्र मोर्चा जिला अध्यक्ष सनातन पिंगुआ , उपाध्यक्ष मनजीत हांसदा ने धरना प्रदर्शन को संबोधित किया.

धरना प्रदर्शन में पूर्व जिप अध्यक्ष अनिता सुम्बरुई , कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष रंजीत यादव , जिला महासचिव मासुम रजा , झामुमो बुद्धिजीवी मोर्चा अध्यक्ष कैसर परवेज , कांग्रेस नगर अध्यक्ष अजय कुमार , प्रखंड अध्यक्ष सिकुर गोप , युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेश सावैयां , वरिष्ठ कांग्रेसी घनश्याम गागराई , जंग बहादुर , राजेन्द्र कच्छप , राम सिंह सावैयां , अविनाश कोड़ाह , रुप सिंह बारी , अशोक रजक , राकेश सिंह , मथुरा चंपिया , हरीश चंद्र बोदरा , जितेन्द्र बारी , वसीम अकरम , सुरसेन टोपनो , अनिल शर्मा , रवि कुमार , सिंघराय गोप , जगदीश सामड , लखन तापेए , महीप कुदादा , मो.सुल्तान , सुशील दास , झामुमो नेता विश्वनाथ बाड़ा , तुरम बिरुली सहित काफी संख्या में इंडिया महागठबंधन दल के लोग उपस्थित थे ।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours