वर्ल्ड स्ट्रेंथ लिफ्टिंग चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाड़ियों ने जीते 6 स्वर्ण, 4 रजत व 3 कांस्य पदक

Ranchi:  हैदराबाद में 18 से 21 दिसम्बर तक आयोजित 10 वीं वर्ल्ड स्ट्रेंथलिफ्टिंग चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाडियों ने शानदार प्रदर्शन किया. इस प्रतियोगिता में झारखंड के आयुष कुमार और नील अमृत त्रिपाठी ने वर्ल्ड रिकार्ड बनाते हुए एक-एक स्वर्ण पदक जीता. मास्टर्स वर्ग में अशोक कुमार गुप्ता को दोहरा स्वर्ण पदक मिला.  शुभम कुमार साहू ने एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक प्राप्त किया, मो उस्मान को एक स्वर्ण, एक कांस्य, स्नेहा कुमारी को एक रजत और एक कांस्य तथा हम्माद अंसारी को एक रजत पदक मिला. इस प्रतियोगिता में विभिन्न देशों से 250 से अधिक खिलाड़ी ने भाग लिया.

मास्टर्स वर्ग में अशोक कुमार गुप्ता

आयुष कुमार ने 95 वर्ग में हैकलिफ्ट में 285 किलो वजन उठाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया. वहीं नील अमृत त्रिपाठी ने 68 वर्ग में हैकलिफ्ट 265 किलो वजन उठाकर नया रिकॉर्ड बनाया कोच अशोक कुमार गुप्ता अपने सभी खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन से बहुत खुश हैं वही प्रतियोगिता में अशोक गुप्ता रेफरी की भूमिका में थे. इन खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सभी को बधाई दी.

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours