1st हॉकी रांची लीग 2024:  पुरुष वर्ग में झारखंड 11 और बापू क्लब की टीम को मिली जीत 

Ranchi : हॉकी झारखण्ड के सहयोग से हॉकी रांची द्वारा 20 अप्रैल से जयपाल सिंह मुंडा हॉकी स्टेडियम, रांची में आयोजित प्रतियोगिता के चौथे दिन मंगलवार को पुरुष वर्ग के 02 मैच खेले गये. इसमें झारखण्ड 11 ने हुल्हुंडू ब्रदर्स को 05 – 00 से तथा बापू क्लब ने प्रभात तारा स्कूल, धुर्वा को 21-01 से पराजित कर पूरे अंक हासिल किये. हॉकी रांची के सचिव जयंत केरकेट्टा ने बताया कि प्रतियोगिता के पांचवें दिन बुधवार को भी पुरुष वर्ग के 02 मैच खेले जायेंगे. 2 बजे से रेलवे और एजी झारखंड तथा 4 बजे से फगुआ 11 और इंडोर हॉकी के बीच मैच होगा. आयोजन को सफल बनाने में हॉकी रांची के जयन्त केरकेट्टा, माइकल लाल, असरिता लकड़ा, पुष्पा प्रधान, मनोज प्रधान, करुणा पूर्ति, नोमिता टोप्पो, नीतू कुमारी, प्रमोद केरकेट्टा, अभिषेक कुमार डेनिस केरकेट्टा इत्यादि थे.

इसे भी पढ़ें – 

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours