24वीं झारखंड राज्य पुरुष एवं महिला कुश्ती प्रतियोगिता में देवघर ने जीता सात पदक, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

1 min read

Deoghar: पिछले दिनों रांची के होटवार में संपन्न 24वीं झारखंड राज्य पुरुष एवं महिला कुश्ती प्रतियोगिता में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहलवानों ने कुल 7 पदक देवघर की झोली में लेकर लौटी. पदक विजेताओं का मंगलवार को देवघर जिला कुश्ती संघ एवं सनातन फाउंडेशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा गरमजोशी से स्वागत किया गया. टीम के साथ लौटे जिला कुश्ती संघ सचिव संजीव कुमार झा ने बताया की राज्य स्तरीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है, जिसमें एक स्वर्ण, एक रजत एवं पांच कांस्य पदक शामिल है.

ग्रीको रोमन 130 किलोग्राम भार वर्ग में रोहित कुमार को स्वर्ण पदक, फ्रीस्टाइल कुश्ती में रोहित कुमार 125 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक, राहुल मेहता 60 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक, गौरव कुमार 72 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक, विकास कुमार राय 46 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक, साहिल कुमार 76 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक एवं आशीष पांडेय को ग्रीको रोमन में कांस्य पदक प्राप्त हुआ. सभी पदक विजेताओं को जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी. जिला कुश्ती संघ अध्यक्ष विजय प्रताप सनातन ने माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर बधाई और शुभकामनाएं दिए. इस मौके पर मुख्य रूप से आशीष कुमार झा, मुन्ना राउत, संजय वर्मा, अभिजीत सिंह, रौनक कुमार आदि मौजूद थे.

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours