24वीं झारखंड सीनियर राज्य स्तरीय महिला एवं पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता 2023 का हुआ उद्घाटन, 36 गोल्ड सहित 144 पदकों के लिए जोर आजमाइश

Ranchi : 24वीं सीनियर झारखण्ड पुरुष फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन एवं महिला राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता 2023 का शनिवार को खेलगांव में उद्घाटन हुआ. इस दौरान भोलानाथ सिंह (महासचिव-हॉकी इंडिया) को झारखंड राज्य कुश्ती संघ के महासचिव रजनीश कुमार ने शाल, बुके, स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया.

इसके उपरांत अतिथियों द्वारा झंडोत्तोलन, बजरंगबली की पूजा की गयी. खिलाड़ियों से हाथ मिला कर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया. गौरतलब है कि इस कुश्ती प्रतियोगिता में लगभग 450 कुश्ती खिलाड़ी, प्रशिक्षक, ऑफिसियल भाग ले रहे हैं. इसमें 36 गोल्ड, 36 सिल्वर और 72 ब्रॉन्ज मेडल के लिए खिलाड़ी आपस में जोर आजमाइश करेंगे.

इस कुश्ती प्रतियोगिता के साथ ही अगले साल झारखंड राज्य कुश्ती संघ के सिल्वर जुबली वर्ष में प्रवेश  होने के उपलक्ष में झारखंड के हर जिलों में पूरे वर्ष कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन जारी रहेगा. उद्घाटन के मौके पर इस अवसर पर झारखंड कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, गोड्डा जिला कुश्ती संघ के सचिव सुरजीत झा, देवघर जिला के सचिव संजीव झा एवं झारखंड राज्य कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष बबलू कुमार, राष्ट्रीय प्रशिक्षक-राजीव रंजन, आकाश सेठ निलेश कुमार साहू, महादेव उरांव भी मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें – 

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours