37वें राष्ट्रीय खेल में पंजाब को हरा कर सेमी फाइनल में पहुंची झारखंड की महिला हॉकी टीम

1 min read

Ranchi: भारतीय ओलंपिक संघ,नई दिल्ली एवम गोवा सरकार द्वारा 25 अक्टूबर से गोवा के विभिन्न शहरों में आयोजित 37वें राष्ट्रीय खेल में रविवार को झारखंड के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर महिला हॉकी, लॉन बाल में पदक की आस जगाई. प्रतियोगिता में अबतक झारखंड को 02 स्वर्ण, 03 रजत, 11 कांस्य पदक समेत 16 पदक मिले हैं और वह रैंकिंग में 24वें स्थान पर है.

यह रहा रविवार का प्रदर्शन

महिला हॉकी
झारखंड महिला हॉकी ने अल्का डुंगडुंग के किए गए एक मात्र गोल की बदौलत रोमांचक मुकाबले में पंजाब को पराजित कर अपने पुल में टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया। उसका मुकाबला अब मध्यप्रदेश से 07 नवंबर को होगा।

लॉन बाल
पुरुष 
लॉन बाल पुरुष वर्ग फोर
अभिषेक लकड़ा, मो वसीम अकरम, कृष्णा खलको, दिनेश कुमार की चौकड़ी ने मणिपुर को 16-8 से पराजित कर झारखंड के लिए पदक की आस जगाई।

पुरुष सिंगल
सुनील बहादुर ने मणिपुर को 21- 5 हराकर से राज्य लिए पदक की आस जगाई।

बीच पुरुष हैंडबॉल
झारखंड ने लीग के रोमांचक मुकाबले में मध्यप्रदेश को 25-24 से पराजित किया।

महिला कबड्डी
महिला कबड्डी टीम को पंजाब के साथ हुए दुसरे लीग मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।
झारखंड के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, खेल मंत्री हफीजुल हसन, खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक सुशांत गौरव, झारखंड ओलंपिक संघ अध्यक्ष आर.के.आनंद, जे.ओ.ए.कार्यकारी अध्यक्ष शेखर बोस, महासचिव डॉ मधुकांत पाठक एवम खेल विभाग के अधिकारियों ने बधाई दी है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours