3rd राष्ट्रीय ओपन अंडर 23 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप: झारखंड की बसंती ने 5000 मीटर में जीता कांस्य पदक

Ranchi: भारतीय एथलेटिक्स संघ, नई दिल्ली एवम पश्चिम चंडीगढ़ एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में 20 अक्टूबर से स्पोर्टस कांप्लेक्स,चंडीगढ़ में खेले जा रहे तीसरे राष्ट्रीय ओपन अंडर- 23 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का रविवार को समापन हो गया। आखिरी दिन इस चैंपियनशिप के लिए

पुर्वी सिंहभूम की बसंती कुमारी ने 5000 मीटर में 16:57.48 से.का समय लेते हुए कांस्य पदक जीता। इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक उत्तरप्रदेश की नेहा पवर एवं रजत महाराष्ट्र की प्राजक्ता ने जीता। बसंती की उपलब्धि पर झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष डॉ मधुकांत पाठक, सचिव सी डी सिंह के अलावा एस के पांडेय डॉ प्रभात शंकर, बिनोद कुमार सिंह,आलोक मिश्रा,आशीष झा,सुखैर भगत, राकेश सिंह, बरूण कुमार,किरण रानी साहू, संजय त्रिपाठी, रविंद्र मुर्मू,बंधन टोप्पो, आशू भटिया, प्रभात रंजन तिवारी ,सिकंदर महतो,अजीत साहू,अजय नायक, रनवीर सिंह,प्रभाकर वर्मा, अन्ना गोरेती मिंज, मुकुल टोप्पो , अरविंद कुमार,योगेश यादव समेत संघ के पदाधिकारियों ने बधाई दी है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours