6th खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2024: रांची में 5 जनवरी को हॉकी झारखंड के बालक-बालिका हॉकी खिलाड़ियों का चयन ट्रायल

Ranchi: 21-27 जनवरी तक चेन्नई में 6th खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2024 का आयोजन होना है. इसके लिए हॉकी झारखंड के बालक और बालिका टीम के गठन के खिलाड़ियों का ओपन चयन ट्रायल 05 जनवरी को प्रातः 09.00 बजे से एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम, बरियातू गर्ल्स स्कूल, रांची में होगा. इस चयन ट्रायल में झारखंड के वे बालक और बालिका हॉकी खिलाड़ी भाग ले सकते हैं, जिनकी जन्म तिथि 01 जनवरी 2005 को या उसके बाद की हो. चयन ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ी को अपने साथ आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र और स्कूल बोनोफाइड प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है.
इसे भी पढ़ें: 

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours