Ranchi : बढ़ती ठंड और हवाओं का असर राज्य में देखा जा रहा है. इस सप्ताह के शुरुआत से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. जहां पिछले 24 घंटे में राजधानी रांची के कांके का तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, वहीं हिनू के पास तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. राज्य भर की बात करें तो पिछले 24 घंटे में चतरा, लोहरदगा, खूंटी और गुमला का तापमान 8.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. वहीं, गढ़वा, हजारीबाग, लातेहार, पलामू, रामगढ़ और पश्चिमी सिंहभूम का तापमान 9.5 डिग्री रहा. देवघर, गोड्डा, पाकुड़, साहेबगंज और सिमडेगा का तापमान 10 डिग्री रहा. साथ ही बोकारो, गिरिडीह का तापमान तापमान 11 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक ठंडा कांके क्षेत्र रहा. वहीं, आनेवाले दिनों में राज्य में तापमान में और गिरावट दर्ज करने की बात कही गयी. विभाग की मानें तो 17 दिसंबर के बाद तापमान में अधिक गिरावट दर्ज की जा सकती है. वहीं, आने वाले तीन दिनों के दौरान तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट महसूस की जायेगी. ऐसे में लोगों को अधिक ठंड का एहसास होगा.
वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों तक तापमान गिरेगा. वहीं, सुबह और शाम के वक्त कोहरा का असर राज्य में देखा जायेगा. अधिक कोहरा के कारण लोगों को ठंड का एहसास अधिक होगा. जबकि दोपहर के समय धूप के कारण लोगों को राहत मिलेगी. राजधानी रांची की बात करें तो 14 दिसंबर से औसतन न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहने की संभावना है.
लगातार बढ़ती ठंड के कारण मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों को सर्तक रहने की सलाह दी है. इसमें विशेषकर बुजुर्गों और बच्चों को. जहां ठंड के कारण सर्दी खांसी और बुखार हो सकता है. वहीं, सर दर्द और स्ट्रोक जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं.
इसे भी पढ़ें –
+ There are no comments
Add yours