न्याय का हक मिलने तक…जोड़ो-जोड़ो भारत जोड़ो…के नारे के साथ कांग्रेस ने झारखंड में किया भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आगाज

1 min read

Ranchi: पहले से तय दो फरवरी को राहुल गांधी अपने भारत न्याय जोड़ो यात्रा के तहत झारखंड में प्रवेश कर रहे हैं. बताया जा रहा है दोपहर के दो बजे वो अपनी पूरी टीम के साथ पाकुड़ पहुंच जाएंगे. झारखंड भर के कांग्रेस नेता पाकुड़ के लिए कूच कर चुके हैं. राजनीतिक उठा-पटक के बीच रांची में जमे कांग्रेसी विधायक और दूसरी टीम पाकुड़ के लिए रवाना हो चुके हैं.

रवानगी से पहले अपनी एकजुटता दिखाने के लिए प्रदेश प्रभारी के जीएम मीर के साथछ सभी विधायकों ने राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए नारा बुलंद किया. सभी ने मिलकर नारा लगाया कि “न्याय का हक मिलने तक…जोड़ो-जोड़ो भारत जोड़ो… राहुल आप आगे बढ़ो हम तुम्हारे साथ हैं”.

जानिए झारखंड में भारत जोड़ो न्याय यात्रा 

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर, असम, पश्चिम बंगाल से होते हुए दो फरवरी 2024 को झारखंड में प्रवेश करेगी. यात्रा का नेतृत्व कर रहे पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी प्रदेश के पाकुड़ जिले में जनसभाओं को संबोधित करेंगे. भारत जोड़ो न्याय यात्रा के क्रम में आठ दिनों की अवधि में 13 जिलों में 804 किलोमीटर की दूरी प्रदेश में तय करेंगे. राहुल गांधी के नेतृत्व में यह यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर की राजधानी इंफाल से आरंभ हुई थी.

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के क्रम में राहुल गांधी 6,713 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे. यह यात्रा 15 राज्यों के 110 जिलों से होते हुए 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी. भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से शुरू होकर असम में पहुंची और इन दिनों राहुल गांधी पश्चिम बंगाल में यात्रा कर रहे हैं.

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours