Ranchi: छुट्टी लेकर उत्तराखंड निवासी आर्मी जवान को जाना था घर, लेकिन पेड़ से लटकता मिला शव

1 min read

Ranchi: राजधानी रांची के अतिव्यस्ततम इलाके कडरू ब्रिज के पास शुक्रवार को एक पेड़ से एक युवक का शव लटकता देख सनसनी फैल गई है. शुरूआती छानबीन के बाद मृतक की पहचान उत्तराखंड निवासी आर्मी जवान मनोज कुमार सिंह के रूप में हुई. मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर सिटी एसपी, हटिया डीएसपी के अलावा डोरंडा और अरगोड़ा थाना की पुलिस पहुँची और मामले की छानबीन में जुट गई. बाद में मौके पर आर्मी के कई अधिकारी भी पहुंचे. फिलहाल पुलिस घटना के कारणों, हत्या या आत्महत्या के बिंदु पर जांच में जुटी हुई है.

घटना को लेकर सिटी एसपी ने बताया

रांची के सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि मृतक मनोज कुमार सिंह की तैनाती जमशेदपुर के सोनारी में थी. डेढ़ महीने पहले वह रांची आए और दीपाटोली कैंट में ड्यूटी कर रहे थे. शुक्रवार की सुबह स्थानीय लोगों ने पुलिस को यह सूचना दी कि एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ है. मामले की जानकारी मिलते ही डोरंडा थाना प्रभारी आनंद किशोर प्रसाद मौके पर पहुंचे. इस दौरान मृतक के जेब से मिले आई कार्ड के जरिए उसकी पहचान आर्मी जवान मनोज कुमार सिंह के रूप में हुई. पुलिस के द्वारा फिर मामले की जानकारी दीपा टोली कैंट स्थित आर्मी कार्यालय को दी गई.

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours