गिरिडीह में वीर बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी

1 min read

Giridih: मुगलों शासकों के अत्याचार के खिलाफ बलिदान देने वाले सिख समुदाय के चार साहबजादे के उपलक्ष्य में वीर बाल दिवस मंगलवार को गिरिडीह के स्टेशन रोड स्थित प्रधान गुरूद्वारा में मनाया गया। गुरुद्वारा के प्रधान सेवक डॉक्टर गुणवंत सिंह मोंगिया और पूर्व प्रधान सचिव डॉक्टर अमरजीत सिंह सलूजा के नेतृत्व में मनाए गए बलिदान दिवस में सिख समुदाय के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, जमुआ विधायक केदार हाजरा, पूर्व मंत्री चंद्रमोहन प्रसाद, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, मेयर सुनील पासवान, पूर्व डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ, जिला महामंत्री संदीप डंगाईच, सुभाष चन्द्र सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, उषा कुमारी, शालिनी वैशखियार, संजीत सिंह पप्पू, रंजीत बरनवाल, डॉक्टर विद्या भूषण समेत कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए.

इस मौके पर भाजपा नेताओं को भगवा सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान स्थानीय रागी जत्था भाई ज्ञानी सिंह ने अरदास के जरिए सनातन धर्म की रक्षा के लिए लड़े चार शाहबजादे की वीरता को बताया, और कहा की मुगल शासक ने सनातन धर्म समेत सिख समुदाय के लोगो को धर्म परिवर्तन करने को कहा। और जब धर्म परिवर्तन से इंकार किया गया, तो कई तरह की यातनाएं दीं गई। चार शाहबजादे की दादी माता गुजरी देवी ने अपने चारो बच्चो को धर्म की रक्षा के लिए बलिदान होने को कहा। जिसे सनातन धर्म की रक्षा हो सके। भाई ज्ञानी सिंह ने कहा की अब तक युवाओं को गलत इतिहास ही पढ़ाया गया.

इधर भाजपा नेता सह प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा की आने वाली युवा पीढ़ी को सिख समुदाय के त्याग और बलिदान की जानकारी तो होना ही चाहिए की किस तरह से सिख समुदाय ने सनातन धर्म की रक्षा के लिए कई बार तलवार उठाया, और मुस्लिम शासकों से लड़ाई की। क्योंकि मुस्लिम शासकों ने देश और सनातन धर्म पर लगातार हमले करते रहे। इधर वीर बलिदान दिवस को लेकर प्रधान गुरूद्वारा में 48 घंटे का अखंड पाठ का हुआ। जबकि शब्द कीर्तन का भी आयोजन किया गया। जिसमे स्थानीय रागी जत्था भाई ज्ञानी सिंह के साथ सिख समुदाय के नन्हे बच्चों ने कई भजन पेश किया। मौके पर सिख समुदाय के सतविंदर सिंह सलूजा उर्फ मणि, जोरावर सिंह सलूजा उर्फ सिल्की, तरणजीत सिंह बंटी, हरेंद्र सिंह सलूजा उर्फ गिन्नी, ऋषि सलूजा, सरदार तिरलोचन सिंह सलूजा, चरणजीत सिंह सलूजा, भाजपा के नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा समेत गुरूद्वारा सिख सभा के सदस्यों की भूमिका खास रही.

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours