राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का रोडमैप तैयार, झारखंड में 804 किमी लंबी होगी यात्रा

Ranchi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मणिपुर से मुंबई तक होने वाली प्रस्तावित भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत 14 जनवरी को मणिपुर से होगी. यह यात्रा मणिपुर में कुल 107 किमी लंबी होने के दौरान 4 जिलों से होकर गुजरेगी. इसके बाद नागालैंड में 257 किमी लंबी यात्रा 5 जिलों, असम में 833 किमी की यात्रा 17 जिलों, अरुणाचल प्रदेश 55 किमी लंबी यात्रा 1 जिला, मेघालय में 5 किमी लंबी यात्रा 1 जिला से होकर गुजरेगी.

 

मेघालय के बाद यात्रा पश्चिम बंगाल में प्रवेश करेगी. पं. बंगाल में 523 किमी लंबी यात्रा 7 जिलों से होकर गुजरेगी. इसके बाद बिहार में यात्रा प्रवेश करेगी. बिहार में 7 जिलों में 425 किमी की दूरी तय करने के बाद यात्रा झारखंड में प्रवेश करेगी. झारखंड का भारत न्याय यात्रा 804 किमी लंबी होगी जो राज्य के 24 में से 13 जिलों से होकर गुजरेगी. यात्रा कोडरमा से झारखंड में प्रवेश करेगी उसके बाद हजारीबाग, रामगढ़, रांची, खूंटी, गुमला और सिमडेगा होते हुए ओड़िशा निकल जाएगी.

झारखंड के बाद यात्रा उड़ीसा 341 किमी 4 जिला, छत्तीसगढ़ 536 किमी 7 जिला, उत्तर प्रदेश 1,074 किमी 20 जिला, मध्य प्रदेश 698 किमी 9 जिला, राजस्थान 128 किमी 2 जिला, गुजरात 445 किमी 7 जिला, महाराष्ट्र 480 किमी 6 जिला की यात्रा राहुल गांधी तय करेंगे. इस यात्रा की कुल दूरी 6,700 किमी. से ज्यादा बताई जा रही हैं. कुल 67 दिन दिनों तक चलने वाली इस यात्रा में 110 जिला और 100 लोकसभा के साथ 337 विधानसभाओं से होकर गुजरेगी और 20 मार्च को अपने पड़ाव मुंबई पहुंचेगी.

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours