Ranchi: 07 मई से 13 मई तक राजगीर (बिहार) में आयोजित होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 (U-18, महिला और पुरुष) में झारखंड हॉकी टीम की भागीदारी भी होगी. इसके लिए खेलकूद एवम युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार और हॉकी झारखंड के संयुक्त तत्वावधान में झारखंड हॉकी टीम महिला और पुरुष दोनों वर्ग का चयन ट्रायल 14 अप्रैल को प्रातः 09.00 बजे से रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, मोराबादी में आयोजित होगा. इस चयन ट्रायल में झारखंड के सिर्फ वही बालक,बालिका हॉकी खिलाड़ी भाग ले सकते हैं जिनका जन्म 01 जनवरी 2007 या उसके बाद हुआ हो. चयन ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ी अपने साथ आधार कार्ड, पंचायत या नगर निगम द्वारा निर्गत जन्म प्रमाण पत्र तथा विद्यालय का बोनोफाइड प्रमाण पत्र साथ लाएंगे.
Previous article
कांके के पूर्व विधायक समरी लाल की अवमानना याचिका को हाईकोर्ट ने किया ड्रॉप
April 18, 2025
Next article
Job opportunity: 219 स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर की तलाश में लगा स्वास्थ्य विभाग
April 19, 2025