झारखंड राज्य सूचना आयोग से स्थानांतरण के बाद भी आयोग कार्यालय में लग रही बैठकी, कई सवाल खड़े

झारखंड राज्य सूचना आयोग से स्थानांतरण के बाद भी आयोग कार्यालय में लग रही बैठकी, कई सवाल खड़े

लंबे समय से रिक्त सचिव पद पर संजीव लाल पदस्थापित, संयुक्त सचिव सुदेश वर्मा समेत कई पदाधिकारियों का प्रशासनिक फेरबदल

रांची। झारखंड राज्य सूचना आयोग में राज्य सरकार ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से बड़ा फेरबदल करते हुए आयोग के कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से लंबे समय से रिक्त पड़े सचिव पद पर राज्य प्रशासनिक सेवा के चर्चित पदाधिकारी संजीव लाल को पदस्थापित किया है। वहीं, लंबे समय से आयोग में पदस्थापित संयुक्त सचिव सुदेश वर्मा समेत दो प्रशाखा प्राधिकारियों का भी प्रशासनिक दृष्टिकोण से स्थानांतरण किया गया है।

ज्ञात हो कि लंबे समय से झारखंड राज्य सूचना आयोग का कार्य स्थिल पड़ा हुआ था। बीते जुलाई में चार सूचना आयुक्तों की नियुक्ति के बाद आयोग की सक्रियता बढ़ी है, लेकिन मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति नहीं होने के कारण अब तक सुनवाई प्रारंभ नहीं हो सकी है।

स्थानांतरण के बाद भी कार्यालय के चक्कर लगाने पर सवाल

इधर, स्थानांतरित पदाधिकारियों की बेचैनी भी साफ झलक रही है। स्थानांतरण के बाद भी संबंधित पदाधिकारी झारखंड राज्य सूचना आयोग कार्यालय का चक्कर लगाते दिखाई दे रहे हैं। प्रशासनिक दृष्टिकोण से स्थानांतरित किए जाने के बावजूद आयोग कार्यालय में उनकी लगातार मौजूदगी कई सवाल खड़े कर रही है।

मामला आयोग की गोपनीयता से भी जुड़ा हुआ है। ऐसे में स्थानांतरित पदाधिकारियों का बार-बार आयोग कार्यालय पहुंचना चर्चा का विषय बना हुआ है और आयोग की गोपनीयता को लेकर भी प्रश्नचिह्न खड़े हो रहे हैं।

मामले को गंभीरता से लिए जाने की चर्चा

सूत्रों के हवाले से खबर है कि स्थानांतरण के बाद भी झारखंड राज्य सूचना आयोग कार्यालय में लगातार आवाजाही के इस मामले को गंभीरता से लिया गया है। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक तौर पर कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *