3rd राष्ट्रीय ओपन अंडर 23 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप: झारखंड के विशाल बहादुर ने जीता रजत, विशाखा और विधि को मिला कांस्य पदक

1 min read

Ranchi : भारतीय एथलेटिक्स संघ, नई दिल्ली एवं पश्चिम चंडीगढ़ एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में 20 अक्टूबर से स्पोर्टस कांप्लेक्स, चंडीगढ़ में आयोजित तीसरे राष्ट्रीय ओपन अंडर-23 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के दूसरे दिन शनिवार को झारखंड को तीन पदक मिले. इनमें एक रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं.

रांची साई के विशाल बहादुर ने 15.70 मी.ट्रिपल जंप कर रजत पदक जीता. वहीं साई रांची की विशाखा सिंह ने 100 मी में 11.98 सेकेंड एवं पूर्वी सिंहभुम की विधि रावल ने 54.71 से. का समय लेते हुए कांस्य पदक जीता. इसके अलावा प्रतिभा कुमारी 100 मीटर हर्डल्स में 14.31 सेकेंड के साथ पांचवें एवं आंसू कुमार सिंह 100मी. में 10.77 सेकेंड के साथ 7वें स्थान पर रहे. झारखंड के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की  उपलब्धि पर झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष डॉ मधुकांत पाठक, सचिव सी डी सिंह, एस के पांडेय, डॉ प्रभात शंकर, बिनोद कुमार सिंह, आलोक मिश्रा, आशीष झा, सुखैर भगत, राकेश सिंह, बरूण कुमार, किरण रानी साहू, संजय त्रिपाठी, रविंद्र मुर्मू, बंधन टोप्पो, आशू भटिया, प्रभात रंजन तिवारी ,सिकंदर महतो,अजीत साहू,अजय नायक, रनवीर सिंह,प्रभाकर वर्मा, मुकुल टोप्पो , अरविंद कुमार,योगेश यादव, अशोक कुमार समेत संघ के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों  को बधाई दी है.

इसे भी पढ़ें- 

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours