ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास जमशेदपुर जाने के क्रम में बुंडू में लोगों से मिले, हुआ भव्य स्वागत 

Bundu: ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास रांची से जमशेदपुर जाने के क्रम में बुंडू में आम और गणमान्य लोगों से मिलने के लिए रुके. लोगों ने बेहद गर्मजोशी बाजे गाजे के साथ उनका स्वागत किया. इस दौरान लोगों ने गुलदस्ता देकर और शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया. इस मौके पर राज्यपाल रघुवर दास ने दीपावली, छठ को लेकर झारखंड वासियों को शुभकामनाएं दी. थोड़ी देर के बाद वह जमशेदपुर की के लिए रवाना हो गये.

उनका स्वागत करने वाले में भाजपा के ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुरेंद्र महतो, वरिष्ठ नेता कपिल महतो, किसान मोर्चा के ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष अर्जुन महतो, मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र राम महतो, सुबोध मुखर्जी,रेखा देवी, गुप्तेश्वर भगत, प्रताप कुशवाहा, सृष्टिधर प्रजापति, दिलेश्वर कोइरी, विनोद साहू, दिलशाद महतो, विनोद साहू,संजय महतो, बंटी चौधरी, गणेश महतो,योगेश्वर महतो दिलीप महतो सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours