सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप के लिए झारखंड की निक्की प्रधान, सलीमा टेटे सहित 10 खिलाड़ी आमंत्रित

1 min read

Ranchi : 1 अप्रैल से 07 अप्रैल तक 2024 तक साई सेंटर (बंगलुरु) में आयोजित सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप के लिए झारखंड के 10 महिला हॉकी खिलाड़ी निक्की प्रधान, सलीमा टेटे, संगीता कुमारी, रोपनी कुमारी, दीपिका सोरेंग, सोनल मिंज, महिमा टेटे, प्रमिला कुमारी, अंजना डुंगडुंग और अनीशा डुंगडुंग को आमंत्रित किया गया है. इन 10 खिलाड़ियों के अलावा झारखंड की ब्यूटी डुंगडुंग भी शामिलकी गयी हैं.इन सभी खिलाड़ी का चयन 13 से 23 मार्च तक पुणे में आयोजित 14th हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2024 में प्रदर्शन के आधार पर  किया गया है. साई रांची के सीनियर महिला हॉकी खिलाड़ियों का स्थानांतरण सीनियर साई एकसिलेंसी सेंटर, कोलकोता में हो गया है, इसलिए झारखंड के कई खिलाड़ी अब सीनियर नेशनल में हॉकी बंगाल का प्रतिनिधित्व करते हैं. गौरतलब है कि सीनियर के अलावा जूनियर इंडिया टीम के कैंप में भी झारखंड की नीरु कुल्लू, रजनी केरकेट्टा, बिनिमा धान, निराली कुजूर, निशा मिंज और संजना होरो समेत कुल 06 खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया है.सीनियर कैंप के लिए आमंत्रित 10 खिलाड़ियों में से 06 खिलाड़ी निक्की प्रधान, सलीमा टेटे, संगीता कुमारी, सोनल मिंज,दीपिका सोरेंग और रोपनी कुमारी रांची रेलवे में कार्यरत हैं जबकि चार खिलाड़ी महिमा टेटे अंजना डुंगडुंग, प्रमिला कुमारी और अनीशा डुंगडुंग अभी एकलवय रांची और साई, कोलकाता में प्रशिक्षण ले रही हैं.

सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप में एक साथ झारखंड के 10 खिलाड़ियों को आमंत्रित करने पर खेल निदेशक सुशांत गौरव, हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह के अलावा विजय शंकर सिंह , रजनीश कुमार, मनोज कोनबेगी, असरिता लकड़ा,  माइकल लाल, अशोक भगत,जयंत केरकेट्टा, असुंता लकड़ा,सुमराय टेटे, रांची रेलवे के प्रशांत मुखर्जी, सहित हॉकी झारखंड,खेल विभाग एवं साई के अधिकारियों और प्रशिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है. साथ ही सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.

इसे भी पढ़ें – 

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours