JMM के पूर्व पंचायत अध्यक्ष बिजेंद्र कुमार ने थामा आजसू पार्टी का दामन

1 min read

Ranchi: आजसू पार्टी के मिलन समारोह में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के अलावा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी इसका दामन थामा। शनिवार को हरमू स्थित पार्टी कार्यालय में मिलन समारोह में सबों का स्वागत करते पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष और विधायक सुदेश महतो ने कहा कि वर्तमान स्थिति में परिवर्तन राज्य की आवश्यकता है। युवा परिवर्तन का वाहक बनें. राज्य के नव निर्माण के लिए युवाओं को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। पार्टी के हर कार्यकर्ता जनता के आम राय को एक राय बनाने में अहम भूमिका सुनिश्चित करें। राज्य में सरकार ने पदाधिकारियों की भूमिका को बदल दिया है. उनके कार्य प्रणाली के साथ-साथ आचरण भी बदल गया है। इनको मूल जिम्मेदारी से हटा कर दूसरे कार्यों में लगाया दिया गया है जिसका सीधा असर आम जनता पर हो रहा है, लोग इससे परेशान हैं.

मिलन समारोह में बड़कागांव विधानसभा से आए जेएमएम के पूर्व पंचायत अध्यक्ष बिजेंद्र कुमार और गढ़वा के सामाजिक कार्यकर्ता शैलेंद्र कुमार सिंह उर्फ छोटन की अगुवाई में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आजसू पार्टी की सदस्यता ली. मौके पर पार्टी में शामिल जेएमएम के पूर्व पंचायत अध्यक्ष विजेंद्र कुमार ने कहा कि कई वर्षों से जेएमएम के साथ काम किया, लेकिन उनके काम करने के तरीके से संतुष्टि नहीं मिली। इसी वजह से वे आजसू पार्टी में शामिल हो रहे हैं। आजसू पार्टी से जुड़ कर क्षेत्र के लोगों की वे सेवा करेंगे।

गढ़वा के सामाजिक कार्यकर्ता शैलेंद्र सिंह ने कहा कि आजसू पार्टी के नीति-सिद्धांत एवं राज्य के विकास के प्रति पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो के दूरदर्शी सोच और काम करने के जज्बे से प्रभावित हो कर वे आजसू पार्टी की सदयस्ता ले रहे हैं. मिलन समारोह में आंदोलनकारी नेता देवशरण भगत, पूर्व विधायक अकील अख्तर, गढ़वा जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

इन्होंने भी ली सदस्यता

कांग्रेस नेता मनोज कुमार, पिंटू कुमार, मोहम्मद शाहिद, सुनील राणा, राजेन्द्र राणा, ज्योति देवी, संध्या कुमारी, संजू कुमारी, प्रियंका कुमारी, चंचला कुमारी, आशा लता, आशा कुमारी, रिंकी कुमारी, मंती देवी, राहुल कुमार, सुलेन्द्र कुमार, फुलेंद्र कुमार, अभिषेक कुमार, मिथिलेश कुमार, आशीष कुमार, दीपक कुमार, नीतीश कुमार, विंकेश कुमार व अन्य.

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours