Ranchi: पीएम नरेंद्र मोदी झारखंड के दो दिनों के दौरे पर इस समय भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती पर हैं. आज पीएम मोदी धरती आबा को श्रद्धांजलि अर्पित करने उनकी जन्मस्थली खूंटी के उलिहातु जायेंगे. इससे पहले प्रधानमंत्री भगवान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान में जायेंगे, जहां वह ब्रिटिश शासन के दौरान जेल में बिताए गए भगवान बिरसा मुंडा के अंतिम समय के गवाह जेल के बैरक को देखेंगे. इसके बाद हेलीकॉप्टर से वह सीएम हेमंत सोरेन और राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के साथ उलिहातू जायेंगे.
पीएम ने झारखंड को सराहा
पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया साइट एक्स पर झारखंड की सराहना करते हुए लिखा है, ” झारखंड अपनी खनिज संपदाओं के साथ-साथ जनजातीय समाज के साहस, शौर्य और स्वाभिमान के लिए सुविख्यात रहा है। यहां के मेरे परिवारजनों ने देश की उन्नति में अपना अहम योगदान दिया है। राज्य के स्थापना दिवस पर मैं उन्हें अपनी शुभकामनाएं देता हूं, साथ ही प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।”
झारखंड अपनी खनिज संपदाओं के साथ-साथ जनजातीय समाज के साहस, शौर्य और स्वाभिमान के लिए सुविख्यात रहा है। यहां के मेरे परिवारजनों ने देश की उन्नति में अपना अहम योगदान दिया है। राज्य के स्थापना दिवस पर मैं उन्हें अपनी शुभकामनाएं देता हूं, साथ ही प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता…
— Narendra Modi (@narendramodi)
भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन
भगवान बिरसा मुंडा जी को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। देशभर के मेरे परिवारजनों को इस विशेष अवसर से जुड़े जनजातीय गौरव दिवस की ढेरों शुभकामनाएं.
भगवान बिरसा मुंडा जी को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। देशभर के मेरे परिवारजनों को इस विशेष अवसर से जुड़े जनजातीय गौरव दिवस की ढेरों शुभकामनाएं।
— Narendra Modi (@narendramodi)
राष्ट्रपति ने भी दी बधाई, झारखंड को सराहा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी झारखंड स्थापना दिवस पर राज्यवासियों को बधाई दी है. भगवान बिरसा मुंडा को याद करते हुए राष्ट्रपति ने झारखंड को सराहा है. अपने संदेश में उन्होंने लिखा है ” राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंड के सभी निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। मेरी मंगल कामना है कि प्राकृतिक संसाधनों से संपूर्ण झारखंड राज्य सदा प्रगतिशील रहे और भगवान बिरसा का आशीर्वाद यहां के लोगों पर बना रहे”
राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंड के सभी निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। मेरी मंगल कामना है कि प्राकृतिक संसाधनों से संपूर्ण झारखंड राज्य सदा प्रगतिशील रहे और भगवान बिरसा का आशीर्वाद यहां…
— President of India (@rashtrapatibhvn)
राज्यपाल ने भी किया याद, दी श्रद्धांजलि
राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को उनकी 148वीं जयंती के मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा है ” महान स्वतंत्रता सेनानी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि”.
महान स्वतंत्रता सेनानी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि|
— CP Radhakrishnan (@CPRGuv)
इसके साथ ही राज्यपाल ने झारखंडवासियों को राज्य स्थापना की 23वीं वर्षगांठ के मौके पर भी बधाई दी. राज्यपाल ने देशवासियों को जनजातीय गौरव दिवस की भी बधाई दी है. अपने संदेश में राज्यपाल ने लिखा है “झारखंड राज्य के स्थापना दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं, मैं आप सभी के खुशहाल जीवन तथा राज्य की निरंतर प्रगति की कामना करता हूँ”
झारखंड राज्य के स्थापना दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
मैं आप सभी के खुशहाल जीवन तथा राज्य की निरंतर प्रगति की कामना करता हूँ।— CP Radhakrishnan (@CPRGuv)
+ There are no comments
Add yours