JMM के आश्वासन के बाद अब 8 जनवरी तक पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ ने धरना कार्यक्रम किया स्थगित

1 min read

Ranchi: हरमू स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कार्यालय (कैम्प) में पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह सदस्य, झारखंड राज्य समन्वय समिति विनोद कुमार पाण्डेय से पंचायत सचिवालय स्वयं सेवक संघ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार के नेतृत्व में 18 सदस्य प्रतिनिध मंडल की वार्ता हुई. इसमें विनोद कुमार पाण्डेय के द्वारा संघ के सदस्यों को आश्वस्त किया गया कि उनकी मांगों के प्रति सरकार गंभीर है. यह सरकार स्थानीय और मूलवासियों की सरकार है. पंचायत सचिवालय स्वयं सेवक संघ का भी कल्याण इसी सरकार के द्वारा किया जाएगा. यह सरकार राज्य के युवा एवं बेरोजगारों के प्रति अपना सकारात्मक नजरिया रखती है. हम किसी के साथ भी अन्याय नहीं होने देंगे. विनोद कुमार पांडेय से वार्ता के बाद संघ के प्रतिनिधि मंडल ने संतुष्टि जताई. उसके द्वारा यह निर्णय लिया गया कि अब 8 जनवरी 2023 तक संघ की ओर से धरना का कार्यक्रम स्थगित रखा जाएगा. इससे पूर्व 8 जनवरी को संघ का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे से भेंट-वार्ता करेगा. पंचायत सचिवालय स्वयं सेवक संघ के द्वारा 29 दिसम्बर को प्रस्तावित पूर्व निर्धारित कार्यक्रम को स्थगित किए जाने का भी फैसला लिया गया. विनोद पाण्डेय संग वार्ता में संघ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार, प्रदेश सचिव युगल किशोर प्रसाद, कोषाध्यक्ष बाल गोविंद महतो, सुजाता सिंह, विभा रानी, प्रदीप कुमार, रामनिवास तिवारी, मिथुन यादव, रामदीप तिवारी, अनिल ठाकुर गौतम कुमार कुशवाहा भी मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें: 

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours